मुंबई: भारतीय जनता पार्टी (भा.जा.पा.) के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया। उनके साथ अन्य नेता भी मंदिर पहुंचे और राज्य की सुख-शांति के लिए प्रार्थना की।
देवेंद्र फडणवीस का शपथ ग्रहण समारोह मुंबई के ऐतिहासिक आजाद मैदान में आज शाम 5:30 बजे होगा। इस दौरान वे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे, जबकि एकनाथ शिंदे और अजित पवार उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। यह गठबंधन सरकार भाजपा, शिंदे गुट और एनसीपी के सहयोग से बन रही है।
फडणवीस, शिंदे और पवार ने 4 दिसंबर को राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की और महायुति सरकार बनाने का दावा पेश किया था। इस दौरान फडणवीस ने कहा था कि नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह कल शाम 5:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में होगा।