Home » देश विदेश » फ्लाइट कैंसिल होने पर कब और कैसे मिलता है रिफंड? जानें हर सवाल के जवाब

महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान

Facebook
X
WhatsApp
Telegram
40 Views

भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने मंगलवार को महाराष्ट्र और झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा की। महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए मतदान एक चरण में 20 नवंबर को होगा, और मतगणना 23 नवंबर को की जाएगी।

वहीं, झारखंड में चुनाव दो चरणों में होंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि झारखंड की 81 विधानसभा सीटों के लिए पहले चरण का मतदान 13 नवंबर और दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को होगा। नतीजे दोनों राज्यों के लिए 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार, महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए एक लाख से अधिक मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि ईसीआई चुनावों को समावेशी और सुलभ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि मतदान का अनुभव सुचारू हो सके।

महाराष्ट्र में 9.63 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें 4.97 करोड़ पुरुष और 4.66 करोड़ महिलाएं शामिल हैं। इस बार 20 से 29 साल के बीच के 1.85 करोड़ युवा मतदाता और 20.93 लाख पहली बार मतदान करने वाले मतदाता भी हैं। 12.43 लाख मतदाता 85 साल से अधिक आयु के हैं, और ट्रांसजेंडर मतदाताओं की संख्या 6,031 है।

झारखंड में कुल मतदाताओं की संख्या 2.6 करोड़ है, जिसमें 1.31 करोड़ पुरुष और 1.29 करोड़ महिलाएं हैं। झारखंड में पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं की संख्या 11.84 लाख है। इस बार झारखंड में 1,00,186 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे, जिसमें 29,562 पोलिंग स्टेशन शामिल हैं।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने उपचुनाव की तारीखों का भी ऐलान किया है। 15 राज्यों की 48 विधानसभा सीटों और दो संसदीय सीटों पर उपचुनाव होने की जानकारी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *